रजौन के नये सीओ ने पदभार किया ग्रहण

रजौन (बांका): सरकार एवं विभागीय आदेश पर रजौन प्रखंड के बीडीओ,सीओ सहित कई विभाग के अधिकारियों का तबादला कर दिया गया था। शुक्रवार की शाम नव पदस्थापित अंचलाधिकारी के रूप में मु.मोईनुद्दीन ने निवर्तमान अंचलाधिकारी निलेश कुमार चौरसिया से संपूर्ण पदभार ग्रहण कर लिया है।योगदान एवं पदभार ग्रहण करने के क्रम में निवर्तमान सीओ एवं बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने स्थानीय प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का परिचय कराया।पदभार ग्रहण करने के क्रम नव पदस्थापित सीओ, ने निवर्तमान सीओ,बीडीओ के अलावे प्रमुख पति रणविजय सिंह उप प्रमुख पति उदय कुमार सिंह,पंचायत समिति सदस्य उदय कुमार पासवान,अंचल नाजिर संतोष कुमार,आरटीपीएस सहायक विकास कुमार सहित अंचल एवं प्रखंड के कर्मी आदि उपस्थित थे।सीओ मैं प्रखंड वासियों को साफ सुथरा पूर्ण पारदर्शिता के साथ काम करने का आश्वासन दिया है।नए सीओ ने अंचल एवं आरटीपीएस कार्यालय का जायजा लेते हुए एक दूसरे से परिचय प्राप्त किया।

रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post