गल्ला व्यापारी का अपरहण होने से चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग,न्याय के लिए पहुंचा एसपी दरबार

रजौन(बांका) :नवादा सहायक थाना अंतर्गत कोतवाली गांव का गल्ला व्यापारी बलराम सिंह का अपहरण होने से चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली रहने की वजह से परिजनों ने शनिवार को एसपी से बांका पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।मालूम हो गल्ला व्यापारी बलराम प्रसाद सिंह का अपहरण होने से संबंधित गुरुवार की शाम पत्नी सुनैना देवी ने आवेदन देकर नवादा सहायक थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी। नवादा सहायक थाना में दिए गए आवेदन के आधार पर गल्ला व्यापारी की पत्नी सुनैना देवी ने बताया पति बलराम सिंह बुधवार को बाइक से इंडियन इलाहाबाद बैंक हरचंडी गया हुआ था।बैंक के बाहर बाइक लगाकर जगदीशपुर गया हुआ था।घर वापस नहीं लौटने की स्थिति में सगे संबंधियों सहित अन्य स्थानों पर काफी खोजबीन की गई थी।कोई सुराग नहीं मिलने की स्थिति में नवादा सहायक थाना में आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाई थी। गल्ला व्यापारी की पत्नी ने बताया गांव के अजय सिंह से जमीन संबंधित मामले को लेकर विवाद चल रहा था।घटना होने से चार दिन बीत जाने के बाद भी नवादा थाना पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने को लेकर शनिवार को बलराम प्रसाद सिंह की पत्नी सुनैना देवी बांका पहुंचकर एसपी  से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने पीड़ित परिजनों को जल्द मामले का पर्दाफाश करा लेने का आश्वासन दिया है। दर्ज मामले में अजय सिंह एवं अजय सिंह का जमाई अमरपुर थाना क्षेत्र के टिंकू सिंह को आरोपित किया है।चरस दिन बीत जाबने के बाद भी बलराम सिंह का कोई खोज खबर नहीं मिलने की वजह से परिजनों का रोते बिलखते बुरा हाल हो रहा है।

रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post