रजौन(बांका):रजौन थाना की पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत खिरजान गांव से एससी-एसटी मामले में करीब दो साल से तीन मामलों में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी प्रखंड अंतर्गत खिरजान निवासी विकास यादव है।थानाध्यक्ष बुद्धदेब पासवान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने गांव में है।इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर विकास यादव को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
रिपोर्:कुमुद रंजन राव