एडिशनल कलेक्टर रजौन पहुंचकर अभिलेखागार का लिया जायजा

रजौन(बांका): प्रखंड वासियों को जमीन से संबंधित मामले को लेकर अब जिला का नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर।शनिवार को अपर समाहर्ता माधव कुमार सिंह ने रजौन पहुंचकर प्रखंड परिसर पानी टंकी स्थित अभिलेखागार का निरीक्षण किया है।इस क्रम में सीओ मु.मोइनुद्दीन,बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता से अभिलेखागार के बारे में जानकारी प्राप्त की।एडीएम ने बताया कि अभिलेखागार को हर तरह से सुसज्जित कराते हुए सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत हर तरह की सुविधा प्रदान कराने की बात कही है।एडीएम नहीं बताया अभिलेखागार में सुसज्जित तरीके पूरे अंचल का खतियान,जमाबंदी रजिस्टर टू पंजी,जमीन का नक्शा आदि उपलब्ध रहेगा।प्रखंड वासियों को जरूरत पड़ने पर आवेदन करने पर उचित सरकारी मापदंडों के अनुरूप निर्धारित शुल्क जमा करने के उपरांत उपलब्ध करा दिया जाएगा।एडीएम ने बताया कि बिचोलिया तंत्र को समाप्त करने के उद्देश्य भू- लगान ऑफलाइन सिस्टम को समाप्त करते हुए ऑनलाइन व्यवस्था कर दी गई है।ऑनलाइन व्यवस्था में भू स्वामियों को बिचोलिया से लेकर राजस्व कर्मचारियों तक का चक्कर नहीं लगाना होगा। एडीएम ने बताया ऑफलाइन भू लगान देने में भू स्वामियों को बिजोलिया तंत्र हावी रहने की वजह से भू लगान रसीद फर्जी की शिकायत मिलते रहती थी। इसलिए ऑफलाइन की व्यवस्था को समाप्त करते हुए बांका जिला में शुरुआत करते हुए ऑनलाइन व्यवस्था कर दी गई है।एडीएम ने निवर्तमान सीओ  निलेश कुमार चौरसिया का तारीफ करते हुए बताया कि जिले में एक लाख 44 हजार जमाबंदी अप टू डेट में से सिर्फ रजौन ने नौ  जुलाई तक में 66 हजार जमाबंदी अप टू डेट करके सीओ निलेश कुमार चौरसिया ने जाने जाने वक़्त एक अलग कीर्तिमान स्थापित करके गया है।एडीएम बताया लोगों में भ्रम बिचौलिया द्वारा फैलाया जा रहा है ऑनलाइन लगान देने के बनिस्बत ऑफलाइन ही ठीक रहता था। जो बिल्कुल भ्रामक है। अभिलेखागार को सुसज्जित के अलावे कंप्यूटर से लेस किया जा रहा है।जहां हर तरह की सुविधा भू स्वामियों से लेकर आम जनों के लिए रहेगी।एडीएम ने बताया जाते-जाते अंतिम समय में क्यों निलेश कुमार चौरसिया ने अंचल में प्राप्त 912 आवेदन में से 861 का निष्पादन एवं 51आवेदन को विभिन्न कारणों से रिजेक्ट करते हुए गया है।इसी मापदंडों के अनुरूप नए सीओ मोइनुद्दीन को निष्पादन के प्रति जवाब देह रहने के लिए कहा है।इसके पूर्व एडीएम ने सीओ कार्यालय वेश्म में अंचल कार्यों की समीक्षा करते हुए आईटी भवन का भी जायजा लिया है।इस मौके पर अंचल निरीक्षक बालमुकुंद दास,अंचल नाजिर संतोष कुमार,आरटीपीएस सहायक विकास कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post