जनता दरबार में भू-विवाद मामले का किया गया निपटारा

रजौन(बांका):रजौन थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया।थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान व अंचल निरीक्षक बालमुकुंद दास के नेतृत्व में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस क्रम में पदाधिकारियों ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए फरियादियों की समस्या को बारी-बारी से सुना।इस क्रम में दो मामलों का मौके पर निष्पादन किया गया।जबकि अन्य मामले में जांच का आदेश दिया गया और अगले शनिवार को जनता दरबार में बुलाया गया है।अंचल निरीक्षक ने बताया दो मामलों का निष्पादन किया गया है।अन्य मामलों का स्थल निरीक्षण जांच का आदेश दिया गया है।भूमि विवाद से संबंधित कई नए मामले का आवेदन प्राप्त हुआ है जिसे जांच किया जा रहा है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post