नियोजन इकाई की बैठक

 बांका (चांदन): चांदन प्रखंड मुख्यालय के आईटी भवन में बीडीओ दुर्गाशंकर की अध्यक्षता में नियोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्य रूप से 12 जुलाई को शिक्षकों के नियोजन हेतु डाले गए आवेदन पत्रों की जांच पर विशेष चर्चा हुई। इसमें मुख्य रूप से बीडीओ दुर्गा शंकर, शिक्षक विनय कुमार और शिक्षक संजय केसरी ने उपस्थित पंचायत सेवक, शिक्षक सहित नियोजन समिति के अन्य सदस्यों को नियोजन करने के तरीके, उसमें जांच में लिए जाने  वाले कागजात और अन्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दिया। जिससे नियोजन को बिना किसी आपत्ति के समाप्त किया जा सके। किसी भी तरह से विवाद से बचने के लिए क्या क्या करना है।इसपर उपस्थित अन्य सदस्यों को भी  बताया गया। प्रखंड में कुल 86 शिक्षकों के नियोजन के लिए डाले गए 5725 आवेदन की जांच उच्च विद्यालय चांदन के एक केंद्र पर एवं प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय में दो अलग-अलग केंद्र बनाकर जांच कराई जाएगी। यह कार्य 12 जुलाई  को 10 बजे से शुरू कर दिया जाएगा ।इसमें सभी अभ्यर्थी शिक्षक उम्मीदवार को अपने मूल प्रमाण पत्र अंकपत्र और परिचय पत्र के साथ आना अनिवार्य होगा। बीडीओ दुर्गाशंकर के अनुसार नियोजन इकाई को कोरोनावायरस के नियम का पालन करते हुए पूरा करना होगा। साथ ही साथ किसी भी तरह की परेशानी होने पर उनसे संपर्क किया जा सकता है। उच्च विद्यालय चांदन में नियोजन इकाई के लिए पंचायत सचिव ब्रज मोहन राम जबकि पंचायती राज पदाधिकारी हरि मोहन कुमार दंडाधिकारी के रूप में नियुक्त रहेंगे। जबकि कन्या विद्यालय में अमरेंद्र मिश्रा और शंभू शरण पंचायत सचिव और भोलाराम कल्याण पदाधिकारी दंडाधिकारी के रूप में तैनात रहेंगे।


कहां होगा किसका नियोजन
उच्च विद्यालय चांदन में-उत्तरी औऱ दक्षिणी कसवा वसीला,पूर्वी औऱ पश्चिमी कटसकरा,धनुवसार, कुसुमजोरी, उतरी वारने
प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय के दो केंद्रों में --असुठा,बोड़ा सुईया,बरफेडा तेतरिया,गौरीपुर,चांदन, बिरनिया, सिलजोरी,कोरिया,दक्षिणी वारने



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post