होने वाली पत्नी से मिलने गए युवक की धुनाई

 बांका:चांदन पंचायत के डूमरथर गांव के एक मजनू को जसीडीह थाना के बसमनडीह गांव में स्थानीय युवकों ने जमकर धुनाई कर दिया।मजनू किसी तरह अपनी जान बचाने में तो सफल रहा। पर ग्रामीणों ने उसकी मोटरसाइकिल छीन कर जसीडीह थाने को सौप दिया है। बताया जाता है कि डूमरथर ग्राम निवासी मनोज कापरी की शादी बसमनडीह में तय हुई थी।वह करीब एक साल से अपनी बनने वाली पत्नी से मिलने जाया करता था। पर शादी की बात दहेज पर अटक गया था।शनिवार को वह अपनी होने वाली पत्नी से मिलने गया। जहां घर से बाहर उसके गांव वालों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ कर भरपूर धुनाई कर दिया।फिर लड़की के परिवार वालो की सहमति पर उसके खिलाफ जसीडीह थाने में आवेदन दिया गया।मौका पाकर वह युवक भागने में सफल हो गया।लेकिन गांव वालों ने उसकी मोटरसाइकिल पुलिस के हवाले कर दिया। गांव में चर्चा है कि दहेज के लिए जो शादी रुक गयी थी वह अब बिना दहेज पूरा होने वाला है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post