रजौन में वाहन चोरों का बढ़ गया है आतंक, फिर एक बाइक चोर उठा ले भागे

रजौन(बांका)रजौन थाना क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह सक्रिय है।लगातार तीन दिन से वाहन चोरी की हो रही घटना से वाहन मालिकों में हड़कंप है।15जुलाई को वामदेव बाजार के शादी समारोह के तीन बाइक की चोरी व 18 जुलाई को संझा से एक बोलेरो की चोरी एवं 19 जुलाई को पुनसिया बाजार से एक बाइक की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।पुलिस को अब तक एक भी मामले के आरोपी पकड़ में नहीं आ रहे हैं कि दूसरे और तीसरे जगह से वाहन की चोरी हो जा रही है।अब तो वाहन चोर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। सोमवार को रजौन थाना में एक और बाइक चोरी से संबंधित मामला पहुंचा।पीड़ित पुनसिया बाजार निवासी पंकज कुमार गुप्ता ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि चार पांच दिन पूर्व एक रिलेटिव के यहां शादी समारोह में गए थे।वहां से वापस लौटे तो घर के आंगन से मोटरसाइकिल गायब मिला। जिसके बाद आसपास में खोजबीन किए लेकिन कुछ अता पता नहीं चल सका।थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि बाइक चोरी से संबंधित मामला थाना आया है।जांच पड़ताल की जा रही है।

रिपोर्ट :के आर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post