रजौन(बांका):सोमवार को रजौन पुलिस ने तीन गिरफ्तार आरोपित को बांका न्यायिक हिरासत भेज दिया। बालू संबंधित मामले में सिकानपुर निवासी मोहन यादव और भागलपुर के गोपालपुर थाना क्षेत्र निवासी डिंपल कुमार मंडल को ट्रक के साथ गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वहीं प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर गांव निवासी कार्तिक दास ने अपने ही पत्नी रीना देवी की पीट-पीटकर कर हत्या कर देने के आरोप में रजौन पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया तीनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
रिपोर्ट :केआर राव