तीन बाइक चोरी मामले में मामला थाने में मामला दर्ज

रजौन(बांका):रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत बामदेव गांव में एक शादी समारोह से 15 जुलाई को बामदेव गांव में योगेंद्र मंडल के यहां शादी समारोह से कहलगांव के सुशांत कुमार,सबौर के संजीव कुमार और चकपरासी गांव के सुभाष साह का तीन बाइक चोरी हो गया था। जिसको लेकर सोमवार को तीनों वाहनों के मालिक ने रजौन थाना में पहुंचकर बाइक चोरी मामले में प्रखंड अंतर्गत चकसपिया निवासी छोटू दास,मदन दास और वामदेव निवासी धर्मेंद्र साह को आरोपित बनाते हुए मामला दर्ज करवाया है। दर्ज मामले में कहा है कि मुझे पूरा शक है कि इन तीनों ने ही हम लोगों की बाइक की चोरी की है।थानाध्यक्ष बुद्धदेब पासवान ने बताया है कि बाइक चोरी मामले में तीन लोगों के ऊपर वाहन के मालिक ने मामला दर्ज कराया है।जांचो उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट :-के आर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post