बेलहर में बड़ी मात्रा में शराब बनाने का सामान जप्त, एक गिरफ्तार

 बांकाः जिले के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकीबसार गांव के समीप जंगलों में संचालित अवैध देसी शराब  के भट्टी को ध्वस्त किया गया. साथ ही भारी मात्रा में देसी महुआ शराब बरामद की गई है. साथ ही शराब बनाने का उपकरण भी जब्त किया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।


  बेलहर थानाध्यक्ष  विनोद कुमार ने जानकारी दी कि गुप्त सूचना मिली थी कि छोटकीबसार गांव के जंगलों में बड़े पैमाने पर अवैध शराब की भट्ठी का संचालन हो रहा है. शराब का निर्माण किया जा रहा है. सूचना पर एसआई प्रमोद कुमार एवं थाना पुलिस जवानों के साथ जंगल में छापेमारी की गई.छापेमारी के क्रम में लगभग 250 लीटर देसी अवैध महुआ शराब सहित एल्यूमीनियम का 6 बड़ा तसला बरामद किया गया. साथ ही शराब बनाने के तीन उपकरण भी बरामद किए गए हैं. इसके अलावा 12 प्लास्टिक जार में लगभग 2 हजार लीटर शराब बनाने के लिए फुलाया हुआ महुआ जब्त किया गया.'शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री को जंगल में ही नष्ट कर दिया गया. साथ ही पुलिस जवानों ने तीन अवैध शराब भट्ठी को भी ध्वस्त कर दिया. अवैध शराब भट्ठी संचालक छोटकीबसार गांव के ही संजय हेंब्रम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. भट्ठी संचालक के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post