बांका जिले के रजौन प्रखंड के बीडीओ,सीओ सहित कई अधिकारियों का एक साथ किया गया तबादला

रजौन(बांका): सरकार एवं विभागीय आदेश पर रजौन प्रखंड के बीडीओ,सीओ सहित कई विभाग के अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रजौन बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता के स्थान पर राजकुमार पंडित, सीओ निलेश कुमार चौरसिया के स्थान पर मु.मोईनुद्दीन,प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी प्रमोद कुमार के स्थान पर भागलपुर सांख्यिकी कार्यालय से अनुपम कुमार सिंह को दायित्व सौंपा गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश प्रसाद सिन्हा का भी स्थानांतरण गोलाघाट पटना निरीक्षक के रूप में अभ्यावेदन पर कर दिया गया है।प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी हेमंत कुमार सिंह का तबादला कर गया है।जारी अधिसूचना सूची में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश प्रसाद सिन्हा एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के स्थान पर किन्ही  की तैनाती नहीं की गई है।मालूम हो रजौन बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश प्रसाद सिन्हा 31 जनवरी 2022 को सेवानिवृत्त होने वाले थे।बताया प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का स्थानांतरण अभ्यावेदन के आधार पर हुई है।जबकि वर्तमान पदस्थापित बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता को मूल विभाग वापस लिए जाने के चक्कर में प्रत्याशा में रखा गया है।बताया जा रहा है सीडीपीओ सुनीता कुमारी की भी तबादला होने जा रही है।प्रखंड के बीडीओ,सीओ,बीईओ,बीएसओ, बीपीआरओ सहित करीब आधे दर्जन अधिकारियों का स्थानांतरण होने से आईटी भवन से बीआरसी के कर्मियों के बीच मायूसी छा गई है।सबसे अधिक चिंता अगस्त से अक्टूबर के बीच संभावित आसन्न पंचायत चुनाव को लेकर अक्षर पंचायत के कई मुखिया,पंचायत प्रतिनिधि जो अक्सर बीडीओ के इर्द-गिर्द रहा करते थे।ऐसे मुखिया एवं पंचायत प्रतिनिधियों की धड़कन तेज हो गया है।पंचायत चुनाव सहित पंचायत के विकास की संभावनाओं को देखते हुए पंचायत प्रतिनिधियों को घोर मायूसी में डाल दिया है।कई पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि अचानक बीडीओ का तबादला हो जाने से पंचायत प्रतिनिधि असमंजस में है।

रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post