रजौन(बांका): बीते 29 जून की मध्य रात्रि को भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र टेकनी के समीप जान मारने के ख्याल से ट्रक के उपचालक करीब 16 वर्षीय बौसीं बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के मायाबांध निवासी विकलास यादव का उक्त गांव के ही ट्रक चालक धनंजय यादव ने प्राइवेट पार्ट को काटने के बाद मरा हुआ समझकर छोड़कर ट्रक लेकर फरार हो गया था।जिसके बाद आनन-फानन में भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया था। जहां जिंदगी और मौत के बीच युवक पड़ा हुआ है।परिजनों स्वजनों का तब से रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।गुरुवार को गंभीर रूप से जख्मी युवक के भाई राजेश कुमार यादव ने बताया कि ट्रक चालक धनंजय यादव द्वारा मेरे भाई का प्राइवेट पार्ट काटने के बाद लगातार दो दिनों तक मायागंज में बेहोशी हालत में ही पड़ा रहा।जिसके बाद तीसरे दिन गुरुवार को होश में आया है, लेकिन अभी भी स्थिति में पहले की तुलना में भी अभी तक कोई सुधार नहीं हुई है।जिसको लेकर घर पर सभी का रो रो कर बुरा हाल है।इसके बाद भी पुलिस ट्रक चालक धनंजय यादव को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इधर,गुरुवार को थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने चौकीदार को फर्द बयान लाने के लिए बरारी थाना से लेकर मायागंज भेज दिया है।
रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव