रजौन(बांका):डीएम के आदेश पर गुरुवार को प्रखंड के 10 चिन्हित जगहों पर मेगा वैक्सीनेशन शिविर लगाकर 15 सौ लोगों को वैक्सीन लगाई गई।सभी10 केंद्रों पर वैक्सीन लेने के लिए लोगों की काफी भीड़ लगी हुई थी।चिन्हित स्थानों में से डरपा,पुनसिया बाजार,लश्करी,नवादा हाई स्कूल,मालती,राजावर,
चिलकावर,टेकनी,धौनी हाई स्कूल,गोराडीह प्रो.मध्य विद्यालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 15 सौ लोगो को कोरोना का वैक्सीन दिया गया। इस क्रम में स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन और डॉ संजय कुमार सभी केंद्रों पर पहुंचकर लोगों को प्रेरित करवा कर वैक्सीन लगवा रहे थे।इस क्रम में सभी केंद्रों पर कम वैक्सीन रहने के कारण वैक्सीन खत्म होते ही लोगों में वैक्सीन लेने के लिए अफरा तफरी मच गया।नवादा और धौनी के केंद्र से शिकायत मिली कि वैक्सीन कम रहने के कारण कई लोगों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।जिसको लेकर गुरुवार को वैक्सीन लेने के लिये लोगो मे होड़ लगा रहा।स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि हमारे पास1500 वैक्सीन का ही डोज था।वैक्सीन लेने वालों की संख्या काफी थी।जिसके कारण बहुत लोगों को बिना वैक्सीन के ही लौटना पड़ा।
रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव