बारिश ने मूंग फसल को पहुंचाया नुकसान

रजौन(बांका):इस वर्ष मूंग की फसल को मौसम की लगातार मार के कारण नुकसान पहुंचा रहा है।इस बार किसानों ने बड़े पैमाने पर मूंग की फसल लगाई थी। किंतु अत्यधिक बारिश होते रहने के कारण मूंग के पौधे में अत्यधिक लग्जरियस ग्रोथ के कारण नुकसान पहुंचा दिया है।सोहानी गांव के प्रगतिशील किसान डॉ.अचल भारती ने बताया मूंग की फसल प्रति वर्ष की भांति लगाते चले आ रहे हैं। इस वर्ष लगातार 12 जून की रात से ही हो रही बारिश की वजह से मूंग की फसल में फलन कम हुआ।जहां तक किसानों का अनुभव है कि मूंग की फसल के लिए अपेक्षाकृत ज्यादा गर्म वातावरण सटीक होता है।किंतु इस बार मौसम में ज्यादा तापमान नहीं था एवं लगातार बारिश के कारण अच्छा फलन नहीं हो सका बावजूद इसके जिन किसानों का फलन हुआ भी वह अत्यधिक बारिश के कारण मूंग के फसल को तोड़ नहीं सके।जिस कारण से वह खेत में ही सड़ गया ।इस समय भी यत्र तत्र मूंग की फसल लगी हुई है।अब मजदूर नहीं मिल रहे हैं।अगर मिल भी रहे हैं चार हिस्सा में एक हिस्सा मांगता है।वही लगातार बारिश की वजह से मजदूर अब अपने धान की रोपाई के काम में भी जुटने लगे है।

रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post