बांका: बिहार शिक्षा परियोजना परिषद,एससीईआरटी एवं यूनिसेफ के संयुक्त प्रयास से कक्षा पहली से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के डिजिटल शिक्षण के लिए विकसित पोर्टल एवं ऐप ई.लॉट्स अर्थात ई लाइब्रेरी ऑफ टीचर्स एंड स्टूडेंट का जिला स्तरीय प्रशिक्षण जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा, बांका निशीथ प्रणीत सिंह के नेतृत्व में जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, प्रखंड साधन सेवियों,लेखा सहायकों एवं सभी प्रखंड से दो_ दो प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण राज्य स्तर से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर उमाकांत कुमार प्रधानाध्यापक प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़िहारा (बालक) उर्दू ,राघवेन्द्र कुमार झा प्रधानाध्यापक,मध्य विद्यालय लखपुरा ( बालक), रश्मि चौधरी,प्रोन्नत मध्य विद्यालय मोहनपुर, रूबी कुमारी प्रोन्नत मध्य विद्यालय सरौनी एवं विनोद कुमार राय प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़िहारा (उर्दू )बालक द्वारा गूगल मीट पर प्रशिक्षित किया गया। जिला स्तर पर ये सभी प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षकों द्वारा दिनांक दो जुलाई 2021 को प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण में सभी संकुल समन्वयकों एवं संचालकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। तत्पश्चात दिनांक तीन जुलाई 2021 को प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षित संकुल समन्वयक एवं संचालकों द्वारा संकुल स्तरीय प्रशिक्षण में संकुल अधीनस्थ सभी शिक्षकों को इसके उपयोग के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण में गुणवत्ता शिक्षा के संभाग प्रभारी सह सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी,गंगाधर महतो ने बताया कि यह न केवल बच्चों बल्कि अभिभावकों, शिक्षकों एवं पदाधिकारियों के लिए भी बहुत ही उपयोगी है जिस पर कक्षा पहली से बारहवीं तक के पुस्तकों को पढ़ा जा सकता है। शिक्षण सामग्री से संबंधित वीडियो को देखा जा सकता है। इसके अलावा शारीरिक शिक्षा से संबंधित जानकारियां एवं खेल के नियमों को भी जाना जा सकता है।डिस्कशन फोरम पर बच्चे एवं शिक्षक प्रश्नों को पूछ कर अपने जिज्ञासाओं को भी शांत कर सकते हैं। ज्ञातव्य हो कि यह बिहार का पहला ई _ लाइब्रेरी है जहां शिक्षक पाठ्यचर्या, पाठ्यक्रम,अधिगम प्रतिफल, शिक्षण सहयोग संदर्शिका,स्कूल रेडिनेस प्रोग्राम के तहत अपलोडेड सामग्रियों का उपयोग अपने शिक्षण में करेंगे।प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय प्रशिक्षित सभी मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा बहुत ही बेहतर तरीके से पी पी टी एवं स्क्रीन शेयर करके डिमॉन्सट्रेशन माध्यम से अपने एंड्रॉयड मोबाइल सेट के साथ साथ वेब पोर्टल पर ई_लॉट्स का उपयोग करने के लिए जानकारी दी गई।सभी शिक्षक के मोबाइल में अब ई लॉट्स एप डाउनलोड रहेगा ।साथ ही सभी शिक्षक बच्चो के अभिभावकों को भी इस एप को डाउनलोड करने हेतु प्रेरित करेंगे ताकि बच्चों का शिक्षा से जुड़ाव स्थापित रखने हेतु किया जा रहा प्रयास सफल हो।अध्ययन अध्यापन में ई लॉट्स काफी मददगार साबित होगा। पाठ्यपुस्तक के साथ साथ उससे जुड़ी सहायक सामग्री,वीडियो, पाठ्यचर्या,पाठ्यक्रम,शिक्षक साथी,कैच अप कोर्स सामग्री,खेलो इंडिया से जुड़ी सामग्री आदि आसानी से उपलब्ध हो जायेगी।जरूरत के हिसाब से किसी भी समय मोबाइल के माध्यम किसी खास पाठ को डाउनलोड, प्रिंट,शेयर भी किया जा सकता है।बच्चे स्वाध्याय के स्वमुल्यांकन में भी शामिल होकर अपना मूल्यांकन कर सकेगे।इसके लिए प्रत्येक पाठ के साथ 15 प्रश्नों का बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न दिए गए हैं जिसका उत्तर देने के बाद अपने उत्तर की पुष्टि प्राप्त होगा।डिस्कसन फोरम में प्रश्न पूछने एवम उत्तर देने के लिए बच्चे एवम शिक्षकों को रजिस्टर होना जरूरी होगा।
इस प्रशिक्षण में जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी,प्रखंड साधनसेवी,प्रखंड लेखा सहायक,तकनीकी रूप से जानकर शिक्षकों ने भाग लिया।
रिपोर्ट: चंपारण नीति सेवा के समाचार संपादक कुमुद रंजन राव की