बिजली चोरी के आरोप में मामला की गई दर्ज

रजौन(बांका): विद्युत ऊर्जा चोरी के मामले में तिलकपुर पंचायत अंतर्गत दर्जिकित्ता गांव के प्रमोद कुमार दास के विरुद्ध रजौन थाने में मामला विद्युत कनीय अभियंता राजीव रंजन ने दर्ज कराई है। छापेमारी दल द्वारा एक जुलाई को तिलकपुर पंचायत के दर्जीकित्ता गांव के प्रमोद कुमार दास को विद्युत ऊर्जा चोरी करते हुए रंगो हाथ पकड़ा।इस एवज में 64 हजार 522 रुपये विद्युत ऊर्जा राजस्व क्षति पहुंचाने का मामला दर्ज कराई गई है। छापेमारी दल में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अमरपुर के एसटीएफ सहायक अभियंता वरुण कुमार, विद्युत जेई राजीव रंजन,मानव बल महेश देब मिश्र,राकेश कुमार राय,निरंजन कुमार सिंह एवं बिंदु पासवान मुख्य रूप से शामिल थे।

रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post