ऑटो से 230 बोतल देसी शराब रजौन पुलिस ने की बरामद

रजौन(बांका):रजौन थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार बीते मध्य रात्रि थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य सड़क मार्ग स्थित संझा -टेकनी सड़क मार्ग के समीप से एक ऑटो लदी वाहन से 230 बोतल देसी मसालेदार शराब बरामद किया गया। इस बीच अंधेरे का फायदा उठाकर शराब तस्कर फरार हो गया। पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष बुद्धदेब पासवान ने पुलिस बल के साथ बीते मध्य रात को संझा -टेकनी के समीप छापेमारी के क्रम में पुलिस वाहन को देखकर ऑटो वाहन छोड़कर चालक फरार हो गया।जिसकी तलाशी के क्रम में ऑटो के छत पर से 230 बोतल देसी लैला कंपनी का शराब कुल 70 लीटर बरामद किया गया।अंधेरा रहने के कारण शराब तस्कर भाग निकला।इस मामले में अज्ञात वाहन चालक और वाहन मालिक को आरोपित कर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post