रजौन(बांका) : प्राथमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा अपर शिक्षा सेवा प्राथमिक शाखा संवर्ग के पदाधिकारियों का स्थानांतरण निदेशालय आदेश ज्ञापांक 431 दिनांक 30 जून 2021के आलोक में किया गया था।जारी 30 जून के आदेश को तत्काल प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ रंजीत कुमार सिंह ने ज्ञापांक 432 दिनांक एक जुलाई 2021 के तहत स्थानांतरण के क्रियान्वयन को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर शिक्षा सेवा प्राथमिक शाखा संवर्ग के पदाधिकारी रजौन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश प्रसाद सिन्हा का भी प्राप्त अभ्यावेदन के आधार पर स्थानांतरण गोलघर पटना विद्यालय अवर निरीक्षक के रूप में कर दिया गया था। स्थानांतरण के क्रियान्वयन को तत्काल प्रभाव से स्थगित किए जाने को लेकर प्रखंड के प्रारंभिक शिक्षकों में खुशी एवं गम दोनों देखा जा रहा है।मालूम हो प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के स्थान पर दूसरे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का रजौन मैं पोस्टिंग नहीं की गई थी। वर्तमान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश प्रसाद सिन्हा को राजौन के अलावे बाराहाट प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का भी अतिरिक्त प्रभार था।रजौन बीईओ सितंबर 2020 से पदस्थापित थे।वे 31 जनवरी 2022 को सेवानिवृत्त करने भी जा रहे थे।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव
Tags
चम्पारण नीति अपडेट