पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान में 36 हजार बच्चों को पिलाई गई खुराक

रजौन(बांका):पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान 27 जून से प्रारंभ हुआ था।जो डोर टू डोर अभियान के साथ शून्य से पांच वर्ष के बच्चों के बीच पोलियो खुराक पिलाने के साथ एक जुलाई को संपन्न हो गया। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार एवं हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य 38 हजार के विरुद्ध करीब 36 हजार बच्चों को खुराक पिलाई गई ।पोलियो अभियान की सफलता में सीएचसी प्रभारी डॉ ब्रजेश कुमार,डॉ.अमित कुमार, हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर धर्म प्रकाश चतुर्वेदी,यूनिसेफ विक्रम कुमार,केयर इंडिया राकेश कुमार सहित सभी पोलियो पर्यवेक्षक लगे हुए उपस्थित थे।सीएचसी प्रभारी ने बताया कि रविवार 27 जून से एक जुलाई तक चलने वाले पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर  88 टीम,30 पर्यवेक्षक,पांच ट्रांजिट टीम बनाया गया था। हेल्थ मैनेजर ने बताया शुक्रवार एवं शनिवार दो दिन पोलियो मेकअप राउंड के अवसर पर छूटे हुए बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जा रही है।

रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post