व्यवसायी प्रकोष्ठ कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जताया हर्ष

पश्चिम चंपारण :पार्टी की विचारधारा से प्रेरित युवा व्यवसायी जयंत केशान को पं.चम्पारण जिले के व्यवसायी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।इसको लेकर राहुल गांधी यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष मनोज केशान ने  प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि राहुल गांधी का युवाओं के प्रति रुझान व साकारात्मक सोंच आने वाले समय में बड़ी भूमिका की तैयारी करेगी।ज़िले में व्यवसायियों पर अत्याचार और विभिन्न प्रकार की समस्याओं पर  युवा प्रतिनिधित्व पहले की घटनाओं से सबक़ लेकर व्यापारियों के पलायन को भी रोकने में सार्थक भूमिका निभाएगें। इस कोरोना काल में हुई क्षति अन्य समस्याओं पर अपनी सार्थक भूमिका निर्वहन करेंगें।ज़िले में व्यवसायियों पर पुर्व में बहुत अत्याचार व शहर के प्रमुख व्यवसायियों की हत्या भी हो चुकी है। दर्जनों परिवार पलायन भी कर चुके हैं। 
पार्टी का यह निर्णय से ज़िले के लिए एक अपार हर्ष का माहौल बन गया है।राहुल गांधी यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष मनोज केशान ने बताया है कि हमारी संस्था राहुल गांधी यूथ बिग्रेड के सभी सदस्यों राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी राहुल गांधी का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष सहित राज्य व्यवसायी प्रकोष्ठ  अध्यक्ष बिनोद पाठक ने भी  निर्णय का स्वागत किया है। कांग्रेस परिवार से जुड़े सभी आदरणीय मित्रों का आभार व्यक्त  किया है। 


रिपोर्ट: चंपारण नीति सेवा प्रधान संपादक के आदेश पर समाचार संपादक कुमुद रंजन राव द्वारा प्रस्तुत

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post