बांका: बिहार के बांका से रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक बेटी ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. उसका कहना है कि इस बात की जानकारी मां को भी थी, लेकिन वह शांत रही. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
कैसे हुआ मामले का खुलासा
मामले का खुलासा तब हुआ जब 15 वर्षीय लड़की किसी तरह हिम्मत जुटाकर रजौन थाना पहुंची. जहां पीड़िता की बात सुनकर पुलिस भी दंग रह गई. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
8 वर्ष की उम्र से ही पिता के हवस का होती रही शिकार
पीड़िता के आवेदन के मुताबिक, उसके पिता जब पूरे परिवार के साथ मुंबई कमाने गए थे, तभी से दुष्कर्म करता आ रहा था. मां को भी इस बात की जानकारी थी, लेकिन वह चुप रही और कुछ कर नहीं पा रही थी।
गांव आने पर बनाया दबाव
कोरोना काला में परिवार मुंबई से गांव लौट गया. आवेदन के अनुसार, गांव में भी पिता शारीरिक संबंध बनाने को लेकर दबाव बना रहा था. तंग आकर पीड़िता ने इस बात की जानकारी अपनी दादी को दी. जिसके बाद वह दादी के साथ थाना पहुंची और अपने मां-पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवायी. पीड़िता ने पुलिस से मां और पिता पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
मेडिकल जांच
एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया- पीड़िता के बयान पर रजौन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता का आज ( शुक्रवार ) बांका सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया जाएगा. उसके बाद कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा
पिता ने किया खंडन
आरोपी पिता ने इस मामले को पूरी तरह झूठा बताते हुए कहा कि उसकी पुत्री का एक मुस्लिम युवक के साथ अवैध संबंध था। जिस कारण वह एक बार घर से भाग गई थी ।और उसकी घर में पिटाई भी हुई। दूसरी बार मुंबई जाने पर वह लगातार उस लड़के से फोन पर बात भी करती थी। जिसका विरोध घरवालों द्वारा करने के कारण इस प्रकार का घिनौना आरोप मेरे ऊपर लगाया गया है।