बिना रास्ते का हेल्थ एंड वेलनेश भैरोगंज केंद्र

 बांका (चांदन):प्रखंड मुख्यालय के सीएचसी से संचालित सबसे महत्त्वपूर्ण हेल्थ एंड वेलनेश केंद्र जाने का रास्ता लगभग बन्द हो गया है। जिससे वहां सरकार द्वारा चलाये जाने वाले विशेष स्वास्थ्य कार्यक्रम के साथ इलाज में आने वाले मरीजों को भी परेशानी होती है। इस उपस्वास्थ केंद्र के चिकित्सक जयकिशोर प्रसाद ने प्रशासन से इस समस्या के निदान की मांग किया है।डां जयकिशोर प्रसाद के अनुसार यह केंद्र कई पंचायत के लोगो के स्वास्थ्य का एक मात्र साधन है। पर भवन निर्माण के बाद से यहां आने वाले लोग रास्ते का रोना रो रहे है।जबकि हाल ही में स्थानीय मुखिया सुरेश यादव ने जल्दी रास्ते के निदान की बात कही थी।वही पिछले महीने ही बेलहर विधायक मनोज यादव भी जब इस समस्या से अवगत हो गए तो उन्होंने न सिर्फ रास्ते समस्या के जल्दी निदान करने के साथ नया भवन बनाने एंव एक एम्बुलेंस देने का भी आश्वासन दिया था। पर इस दिशा में कोई कारगर पहल नही देखी जा रही है। इस कारण इस केंद्र पर साइकिल से आने का भी रास्ता नही बचा है।पहले सामने का कुछ जमीन खाली होने के कारण लोगो का वहां आना जाना आसान था। पर अब उस खाली पड़ी जमीन पर निर्माण हो जाने के कारण मरीजो को वहां तक जाने में किसी के घर से होकर या काफी सकरी गली से वहां जाना पड़ता है।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post