दो स्कॉर्पियो व एक अल्टो 233 लीटर विदेशी शराब के साथ चार तस्कर रंगो हाथ धर दबोचे गए

रजौन(बांका):रजौन थाना की पुलिस को शराब कारोबारियों के खिलाफ शुक्रवार मध्य रात्रि बड़ी कामयाबी मिली। मध्य रात्रि में गुप्त सूचना के आधार पर रजौन पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत पुनसिया-ओरहड़ा मोड़ स्थित धर्म कांटा भदवारी पुल के समीप जाल बिछाकर छापेमारी कर दो स्कॉर्पियो और एक अल्टो कार से 660 बोतल विदेशी शराब अरुणाचल प्रदेश निर्मित भारी मात्रा में शराब के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इस दौरान तीनों वाहनों को पुलिस ने बहुत देर तक खदरते हुए धर दबोच लिया।सभी वाहनों के आगे अति आवश्यक सेवा कोविड-19 अपदा प्रबंधन और शादी विवाह को लेकर थाने में दिए गए आवेदन का कागजात चिपकाया गया था।जो बताया जा रहा है कि कोविड-19 के नियमों का कागजात वाहन पर चिपका कर यह लोग शराब तस्करी की घटना को बहुत दिनों से अंजाम दिया जा रहा था।बांका एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया गुप्त सूचना पर रजौन थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने अन्य पुलिस बल के साथ छापेमारी कर पुनसिया के समीप से दो स्कॉर्पियो और अल्टो कार की तलाशी लेने के क्रम में 750 एमएल का 58 बोतल रॉयल प्लेयर, 375 एमएल का 192 बोतल रॉयल प्लेयर,180 एमएल का 144 बोतल रॉयल प्लेयर, 750 एमएल का 20 बोतल रॉयल सन ,375 एमएल का 48 बोतल रॉयल सन , 375 एमएल का 36 बोतल कैप्टन ब्लू ,180 एमएल का 96 बोतल कैप्टन ब्लू कुल 233 लीटर विदेशी शराब के साथ चार शराब तस्कर अमरपुर क्षेत्र के डुबोनि निवासी मोनू कुमार व निरंजन कुमार यादव, फुल्लीडुमर भीथिया निवासी राकेश कुमार एवं रजौन क्षेत्र के बथनिया निवासी सुमित कुमार सिंह रंगे हाथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर बड़ा माफिया है जिसकी तलाश पुलिस को बहुत दिनों से थी।बहुत दिनों से बहुत केशो में वांटेड में भी नाम है।सुमित कुमार सिंह जिला का बहुत बड़ा शराब माफिया है। जिला और बाहर भी तस्करी का काम करता है। जिसका एक वाहन कटोरिया एवं अमरपुर में जब्त कर रखा गया है।अन्य फरार शराब तस्कर की पहचान कर ली गई है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post