अमरपुर के पुर्व विधायक नहीं रहे,पटना में ईलाज के क्रम हुई मौत

बांका :अमरपुर विधान सभा के पुर्व विधायक जनार्दन मांझी का पटना में ईलाज के क्रम में मौत हो  गई है।कुछ दिन पुर्व ही पुर्व विधायक अपने निवास स्थान बौंसी में अनियंत्रित होकर गिर गए थे। जिसका प्राथमिक उपचार पटना में किया जा रहा था। मंगलवार की दोपहर उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। पुर्व विधायक की मौत का सुचना मिलते ही अमरपुर विधान सभा सहित जिले  के जदयु कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। मालूम हो पूर्व विधायक जनार्दन मांझी 2005 से लेकर 2010 तक जनार्दन मांझी बेलहर के विधायक पद पर आसीन रहे। 2010 से 2020तक लगातार अमरपुर विधान सभा से विधायक पद पर आसीन होकर क्षेत्र की विकास के लिए अनेकों महत्वपूर्ण कार्य किए। फिलवक्त जनार्दन मांझी के पुत्र जयंत राज कुशवाहा अमरपुर विधायक सह बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री पद पर आसीन है। जनार्दन मांझी ने अपने कार्यकाल के दौरान अमरपुर प्रखंड के विकास कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने अनेकों पुल पुलिया का निर्माण किया।शहर की सौन्दर्यीकरण के लिए जनार्दन मांझी हमेशा प्रयासरत रहे। इनकी कमी को कभी भी पुरा नहीं किया जा सकता है।उनके निधन पर पूर्व विधायक मनीष कुमार, जदयू राज्य परिषद सदस्य मनोज सिंह, मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी,प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह,सत्यनारायण सिंह, 
सदानंद सिंह,पूर्व उप प्रमुख रामविलास सिंह,नंदलाल मंडल, आनंदी सिंह,भूपाल सिंह,संजय राव,मुखिया छोटेलाल सिंह,मनोज दास,पूर्व मुखिया छोटेलाल मंडल, बमबम चौधरी,राहुल कुमार चौधरी,महेंद्र शर्मा आदि ने संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

रिपोर्ट के.आर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post