बांका जिले के वरिष्ठ जदयू नेता जनार्दन मांझी का निधन हो गया। वे 15 वर्षों तक अमरपुर और बेलहर विधानसभा से विधायक थे। उनके निधन से बांका में शोक है। उनके पुत्र बिहार सरकार ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज कुशवाहा ने इसकी पुष्टि की जदयू नेता जनार्दन मांझी का निधन 20 जुलाई 2021 को हो गया। वे जिले के बेलहर और अमरपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक थे। 15 वर्ष तक विधायक रहे। वर्ष 2020 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपनी सीट अमरपुर विधानसभा से अपने पुत्र को जदयू से उतारा। उनके पुत्र जयंत राज कुशवाहा अमरपुर विधानसभा से चुनाव जीते। जयंत राज कुशवाहा बिहार सरकार में मंत्री हैं।जनार्दन मांझी का पिछले दिनों बाथरूम में उनका पैर फिसल गया था। इस दौरान वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए थे। उनका इलाज पटना में चल रहा था। इलाज के दौरान ही उनका निधन पटना में ही हो गया। उनके निधन पर सांसद गिरधारी यादव, पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल, विधायक मनोज यादव, पूर्व विधायक मनीष कुमार, रूपेश चौधरी, पूर्व सांसद पुतुल कुमारी आदि ने शोक जताया है। उनकी सादगी उनकी पहचान थी। वही चांदन प्रखंड में भी जनार्दन मांझी के निधन पर सभी दल के नेताओ ने दुख व्यक्त किया है। और पूर्व बेलहर विधायक को सच्चा समाज सेवक औऱ गरीबो का मसीहा बताया है। जिसमे भाजपा के हरेकृष्ण पांडेय,चंद्रमोहन पांडेय,गणेश चन्द्र पांडेय,अरविंदर पांडेय,जदयू के रजत सिन्हा,प्रमोद मंडल,राजद के पलटन प्रसाद यादव,अशोक प्रसाद यादव,आशुतोष सहित दर्जनों नेताओ में शोक व्यक्त किया।
बांका जिले के जदयू के वरिष्ठ नेता जनार्दन मांझी का निधन।
byआमोद कुमार दुबे
-
0
