रजौन(बांका):धोरैया विधानसभा के राजद विधायक विधायक भूदेव चौधरी की सदस्यता रद्द करने को लेकर जदयू नेता धोरैया सह पूर्व विधायक मनीष कुमार ने सर्वोच्च न्यायालय में परिवाद दायर किया है।जिसमें राजद विधायक भूदेव चौधरी पर भागलपुर कोर्ट में जबरन जमीन हड़पने व चुनाव आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित दो मामले को छिपाने का आरोप लगाया गया है।जिसके बाद जस्टिस ने 12 जुलाई को सुनवाई के क्रम में राजद विधायक भूदेव चौधरी के महाधिवक्ता के दलील को खारिज करते हुए 15 जुलाई को सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई थी।लेकिन गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में ऐतिहासिक फैसले को लेकर पांच घंटे तक के लंबे बहस होने के बाद फैसले को सुरक्षित रखते हुए जस्टिस ने तिथि को आगे बढ़ाते हुए 20 जुलाई को सुनवाई की तिथि मुकर्रर कर दी थी। फिर मंगलवार की लंबी बहस के बाद जस्टिस ने फैसले को सुरक्षित रखते हुए आगे की तिथि बढ़ाकर दो अगस्त कर दी है।जिसको लेकर राजद और जदयू के कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।जस्टिस द्वारा सुनवाई की तिथि बढ़ाते ही राजनीतिक गलियारों में सियासी पारा अभी भी चढ़ा हुआ है। धोरैया विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच चर्चाओं का बाजार अभी भी गर्म है।अब देखना है कि दो अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय के न्याय का तराजू किसके ओर झुकता है।दोनों पक्ष के लोग बेसब्री से इंतजार करने में लगे हुए हैं।
रिपोर्ट: के आर राव