रजौन(बांका) : बुधवार को प्रखंड के सात चिन्हित सहित रजौन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर लगाकर 2520 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। बुधवार को वैक्सीन लेने वालों की काफी भीड़ लगी थी ।जिस कारण अफरा-तफरी को देखते हुए सभी केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई।तब जाकर वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हो सका।सभी आठों चिन्हित वैक्सीनेशन केंद्रों पर वैक्सीन लेने वालों की संख्या अत्यधिक रहने के कारण वैक्सीन खत्म होने से लोग आक्रोशित हो गए।जिसके बाद केंद्रों पर तैनात पुलिस बल ने समझा बुझाकर मामला शांत करवाया।बुधवार को चिन्हित चिलाकावर केंद्र पर 350,पुनसिया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में 350,नवादा उच्च विद्यालय में चार सौ ,मध्य विद्यालय गोराडीह में दो सौ , मध्य विद्यालय टेकनी में दो सौ, पंचायत भवन राजावर में तीन सौ एवं नीमा मध्य विद्यालय परिसर में तीन सौ लोगो को कोरोना का टीका लगाया गया।स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि सभी केंद्रों पर कुल 2520 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लेने के लिए ज्यादा संख्या में लोग पहुंचे हुए थे लेकिन वैक्सीन कम रहने के कारण वापस बहुत लोगों को लौटना पड़ा।रजौन सीएचसी स्थित प्राथमिक विद्यालय बाल भारती परिसर में वैक्सीन लेने आए कई पुरुष एवं महिला लोगों ने विरोध जताते हुए बताया कि हम लोग वैक्सीन लेने के लिए सुबह आठ बजे से ही इंतजार कर रहे हैं।बाद में आने वाले को वैक्सीन दे दिया गया, लेकिन हम लोग इंतजार करते रह गए बाद में बताया कि वैक्सीन समाप्त हो गया है।इस कारण निराश पूर्वक वापस घर लौटना पड़ रहा है। कई दिनों से वैक्सीनेशन बंद रहने की वजह से बुधवार को सभी केंद्रों पर काफी भीड़ रही। यहां तक वैक्सीन लेने आए लोग बिना मास्क एवं शारीरिक दूरी पालन किए हुए ठसम ठस भीड़ में पड़े हुए थे।
रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव