बालू भंडारण मामले में खान निरीक्षक ने फिर आठ माफियाओं पर दर्ज कराई मामला

रजौन(बांका) : खान निरीक्षक संजय प्रसाद ने मंझौनी बगीचे में बालू के अवैध भंडारण से संबंधित रजौन थाने में आठ बालू माफिया कारोबारियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराई है।दर्ज मामले में खान निरीक्षक ने बताया है कि  पांच जुलाई को अपराहन छह बजे रजाम थाने की पुलिस बल एवं अधोहस्ताक्षरी द्वारा संयुक्त रुप से मंझौनी बगीचे में बालू के अवैध भंडारण के बाबत छापेमारी की गई।छापेमारी के क्रम में देखा गया कि उक्त क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध बालू भंडारी है।तदोपरांत छापेमारी दल द्वारा अवैध रूप से भंडारी उक्त बालू को जब्त करते हुए जेसीबी एवं हाईवा की सहायता से प्रेषित कर जेठौर धर्म कांटा पर महादेव एनक्लेव प्राइवेट लिमिटेड इंचार्ज पवन कुमार शर्मा के जिम्मानामा पर सुरक्षित रखा गया है।जब्त बालू की कुल मात्रा 14 हजार 739 घन फिट है।जिसका खनिज मूल्य के रूप में पांच लाख 89 हजार 560, दंड के रूप में 10 हजार सहित छह लाख 30 हजार 954 रुपये खनन राजस्व की चोरी बताई गई है।जो अवैध कर्ता से वसुलनीय है। स्थानीय जांच पड़ताल में ज्ञात हुआ है कि इस बालू के अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण में मंझौनी गांव के रंजीत कुमार,बमबम यादव,सिकान पुर लड्डू यादव,एनके यादव,टिंकू यादव,अवधेश यादव एवं रजौन योगेश यादव,अंगद यादव आरोपित किया गया है।नव पदस्थापित खान निरीक्षक संजय प्रसाद द्वारा लगातार बालू माफिया कारोबारियों पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कराई जा रही है।

रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post