रजौन(बांका): नवादा सहायक थाना अंतर्गत नवादा -खरौनी पंचायत के गोविंदपुर पूरब टोला से गोविंदपुर पश्चिम टोला मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना से 0.610 किलोमीटर 41.34 लाख रुपये की लागत से निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल बांका टू के देखरेख में संवेदक सुमन कुमार द्वारा कराना था। धरातल पर कार्य आरंभ की तिथि छह जनवरी 2020, शिलान्यास की तिथि तीन जून 2020 कार्य पूर्ण करने की तिथि पांच सितंबर 2020 लगाए गए बोर्ड में अंकित रहने के बाद भी ग्रामीण सड़क पर संवेदक द्वारा अब तक मात्र मिट्टी बिछाई जा सकी है। ग्रामीण विजय चौधरी,सुशील मंडल, चंदेश्वरी मंडल,राकेश गोस्वामी, अमरिंदर सिंह,मनोज कुमार चौधरी आदि ने बताया बीते बरसात के समय में तीन जून 2020 को तत्कालीन जदयू विधायक मनीष कुमार द्वारा शिलान्यास किया गया था। शिलान्यास के क्रम में तत्कालीन विधायक द्वारा सरकारी मापदंडों के अनुरूप गुणवत्ता पूर्ण तरीके से समयावधि में ग्रामीण सड़क का कार्य पूर्ण करा लेने के लिए एजेंसी सहित संवेदक को कहा गया था। सड़क का कार्य प्रारंभ फनी की तिथि 18 माह तथा शिलान्यास होने से वर्ष बीतने के बाद भी सड़क पर सिर्फ मिट्टी बिछड़ने का ही काम करके संवेदक द्वारा जानबूझकर छोड़ दिया गया है।ग्रामीण सड़क से लाभान्वित गोविंदपुर गांव के दोनों टोले के लोगों ने बताया वैश्विक कोविड-19 दूसरे दौड़ के महामारी के समय पूरे देश को लोग कोरोना से मरने को मजबूर था।इसी कोरोना काल के मई माह के समय संवेदक द्वारा मौके का फायदा उठाते हुए बोर्ड लटका कर चला गया है।कार्य पूर्ण करने की तिथि 10 माह बीत जाने के बाद भी संवेदक कौन पूछे एजेंसी झांकने तक नहीं आया है।सिर्फ सड़क पर मिट्टी बिछाकर छोड़कर चले जाने की वजह से इस बरसात के समय दोनों टोले के ग्रामीण बीच टापू में नारकीय जिंदगी जीने को विवश।
इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल टू के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार सिंह ने बताया इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच उपरांत संवेदक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।
रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव