रजौन(बांका): कई दिनों से प्रखंड वासी भीषण उमस भरी गर्मी के समय में भी विद्युत उपभोक्ताओं की घोर लापरवाही की वजह से विद्युत उपभोक्ता परेशान नजर आ रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार रजौन बाजार उत्तरी छोर स्थित पेट्रोल पंप से लेकर दक्षिण पश्चिम लाइन का कठौन मोड़ तक एलटी तार बदलने का दो तीन दिन से चल रहा है। रजौन बाजार पश्चिम छोड़ के के उपभोक्ताओं ने बताया कि कई दिनों से बिना सूचना दिए सुबह से ही विद्युत आपूर्ति विच्छेद कर दिया जाता है।जिस कारण बाजार वासियों, दुकानदारों, विद्युत उपभोक्ताओं ने बताया बाजार वासियों को बिना सूचना दिए कई दिनों से विद्युत आपूर्ति विच्छेद कर देने की वजह से इस भीषण उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना हराम कर दिया। विद्युत आपूर्ति ठप रहने की वजह दुकानदारों व्यवसायियों का दुकानदारी ठप हो गया है। कोल्ड ड्रिंक के दुकानदारों ने बताया कि विद्युत आपूर्ति विभाग द्वारा बिना सूचना दिए विद्युत आपूर्ति ठप रहने की वजह से दुकानदारी ठप हो गया है।यहीं हाल सकहारा विद्युत सब स्टेशन विष्णुपुर सहित कई गांवों के विद्युत उपभोक्ताओं ने बताया कि कई दिनों से लो एवं हाई वोल्टेज के शिकार की वजह से उपभोक्ताओं का बल्ब पंखे अभी उड़ जा रहे है। ग्रामीण इलाकों में मानव बल की घोर लापरवाही की वजह चांदी कट रही है।विद्युत सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया रजौन बाजार के पेट्रोल टंकी स्थित ट्रांसफार्मर से लेकर कठौन मोड़ तक एलटी तार बदले जा रहे हैं। इस कारण लाइन काटी जा रही है।एलटी तार बदलने के नाम पर रजौन बाजार सहित ग्रामीण इलाके के उपभोक्ताओं को बीच-बीच में इस तरह का कई महीनों से बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि एलटी तार बदले जाने को लेकर पूर्व में उपभोक्ताओं को सूचित करना चाहिए। बिना सूचना का विद्युत सेवा एलटी तार बदलने के नाम पर ठप कर दिया जाता है।इस कारण उपभोक्ताओं को इस भीषण गर्मी के समय हर तरह से परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव