मोतिहारी: बाढ़ पीड़ितों के बीच स्वास्थ्य विभाग और राहत-बचाव

मोतिहारी। जिला प्रशासन के सहयोग से आपदा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बंजरिया प्रखंड में बोट एंबुलेस एवं चिकित्सा शिविर चलाई जा रही है। इसी क्रम में तेतरिया प्रखंड के बलभद्रपुर गांव में बाढ़ पीड़ितों के बीच दवाओं का वितरण एवं बीमार लोगों का इलाज किया गया।

जिला स्वास्थ्य टीम द्वारा बाढ़ की विपरीत परिस्थितियों में भी तत्परता के साथ लगातार कोरोना टीकाकरण कार्य जारी रखा गया है। इस क्रम में मोतीहारी प्रखंड अंतर्गत छ्तौनी पंचायत के जमला लोकसा गाँव में सड़कों पर पानी भरने के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली के मदद से लोगों के बीच पहुंच कर स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण किया।

जिला प्रशासन की राहत-बचाव टीम द्वारा आज चिरैया प्रखंड अंतर्गत सरसावा घाट से बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

लगातार हो रहे बारिश के कारण शहर में जल-जमाव जैसे समस्याओं से निराकरण हेतु नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा शहर के अलग-अलग मोहल्लों (राजेन्द्र नगर, छोटा बरियारपुर, श्री कृष्ण नगर आदि) में नाला सफाई का कार्य किया गया।

जिले में हो रही भारी बारिश एवं बाढ़ के मद्देनजर अरेराज प्रखंड अंतर्गत पिपरा पंचायत के मलाही टोला वार्ड संख्या 15 में बाढ़ पीड़ितों के बीच जिला प्रशासन द्वारा प्लास्टिक शीट्स बांटी गई।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post