नव पदस्थापित बीडीओ ने रजौन पहुंचकर पदभार ग्रहण किया

रजौन(बांका): सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन पुष्कर नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी राजकुमार पंडित ने पदभार ग्रहण कर लिया है।नए बीडीओ ने पदभार निवर्तमान बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता से ग्रहण किया है। पदभार ग्रहण के क्रम में सीओ मु. मोइनुद्दीन, प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह सहित प्रखंड प्रधान सहायक अनिल कुमार सिंह आदि मुख्य रुप से उपस्थित।नए बीडीओ ने अपने पदभार ग्रहण के क्रम में बताया  कि सर्वप्रथम प्रखंड के 18 पंचायत का भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली जाएगी।कोरोना काल के समय हर चुनौतियों को देखते हुए प्रखंड के विकास के हित में साफ सुथरा माहौल में पूर्ण पारदर्शिता के साथ काम किया जाएगा। उन्होंने प्रखंड वासियों सहित पंचायत प्रतिनिधियों का अपेक्षित सहयोग की अपील भी की है।निवर्तमान बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने नए बीडीओ को पूरे आईटी भवन परिसर सहित इर्द-गिर्द प्रखंड परिसर के कार्यालयों का अद्यतन जानकारी कराया।निवर्तमान बीडीओ ने नए बीडीओ को कहा प्रखंड के लोग काफी सभ्य है।सिर्फ इसे पूर्ण पारदर्शिता के साथ चलाने की आवश्यकता है।

रिपोर्ट: के आर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post