स्थापना दिवस के अवसर पर राजद सुप्रीमो ने वर्चुअल संबाद से कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

रजौन(बांका) : राजद का 25 वर्ष पूरे होने को लेकर सोमवार को राजद सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संवाद के माध्यम से संबोधित किया।इस मौके पर रजौन रजौन प्रखंड राजद इकाई द्वारा कॉलेज स्थित कार्यालय में टीवी पर राजद सुप्रीमो के वर्चुअल संवाद के माध्यम से ऊर्जावान भाषण को सुना।राजद सुप्रीमो ने जेल से निकलने के बाद बहुत दिनों के बाद राजद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने हौसले को अफजाई किया। राजद सुप्रीमो ने कार्यकर्ताओं को कहा कि आज राजद को 25 वर्ष पूरा हो रहा है। राजद ने स्थापना काल से आज तक गरीब शोषित दलित वंचितों के लिए लड़ाई लड़ते हुए सम्मानजनक अधिकार दिलाने का काम किया है।राजद ने वंचित शोषित गरीबों को अधिकार के साथ-साथ जुबान भी दिया है। राजद सुप्रीमो ने अपने कार्यकर्ताओं को हुंकार भरते हुए गांव गांव पार्टी के संगठन को मजबूत करने के साथ साथ राज्य और केंद्र सरकार की नाकामियों को आम जनता के बीच बताने के लिए कहा है। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार रहने के बाद भी कोरोना काल में आम जनता को यूं ही छोड़ दिया गया।उन्होंने कहा आने वाला कल उज्जवल ही उज्जवल रहेगा। वर्चुअल संवाद के क्रम में राजद स्थानीय विधायक भूदेव चौधरी,उदय कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह चंद्रवंशी,पूर्व मुखिया जवाहर यादव, संजय यादव,महेश्वरी मलय यादव,अरविंद यादव, कृष्णानंद यादव,मिलन यादव, पूर्व जिप सदस्य अनिल रजक सहित काफी संख्या में राजद कार्यकर्ता एवं समर्थक आदि उपस्थित थे। इस मौके पर स्थानीय राजद विधायक भूदेव चौधरी ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को राजद सुप्रीमो द्वारा दिए गए वर्चुअल संवाद को गांव-गांव तक पहुंचाने के कहा है।

रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post