रजौन(बांका):सोमवार को रजौन थाना की पुलिस ने थानाध्यक्ष बुद्धदेब पासवान के नेतृत्व में थाना चौक से लेकर अन्य चौक चौराहों पर सघन मास्क और वाहन जांच अभियान चलाकर फाइन वसूला गया।वहान जांच होता देख कर वाहन चालकों में हड़कंप मचा।इस क्रम में पुलिस ने कई वाहनों को जब्त कर सघन जांच पड़ताल की।दो पहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहनों की बारीकी से जांच पड़ताल की गई। पुलिस को वाहन जांच करता देखकर वाहन चालक दूसरे रास्ते से भागते हुए नजर आ रहे थे। इस क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को जब्त कर हेलमेट लगाने की सलाह दी और फटकार लगाई।थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने हेलमेट और मास्क लगाकर ही वाहन चालकों को चलने का आदेश दिया।इसी क्रम में थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकनी सड़क मार्ग के समीप से अवैध बालू लदी ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया।मौके से चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। बालू बंदी के बावजूद बालू माफिया बालू तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव