रजौन(बांका):सोमवार की सुबह 7:30 बजे भागलपुर- मंदारहिल हंसडीहा रेलखंड पर हंसडीहा की ओर से आ रही भागलपुर पोड़ैयाहाट ट्रेन की चपेट में एक मवेशी आने से इंजन में दबकर मौत हो गई। जिससे ट्रेन अपने निर्धारित समय से पांच घंटे से भी अधिक विलंब से भागलपुर पहुंची।इंजन में मवेशी फसने के कारण काफी मशक्कत के बाद निकाला गया।जिसके कारण बौसी,बाराहाट,पुनसिया,धौनी,टेकनी रेलवे स्टेशन पर कई घंटे विलंब से ट्रेन आने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।कई यात्रियों ने ट्रेन आता नहीं देख कर बस पकड़ कर भागलपुर सहित अन्य स्थानों की यात्रा तय की। यात्रियों ने टिकट कटा लेने के कारण ट्रेन आने का इंतजार करते रहे।भागलपुर जाने के लिए यह सुबह की पहली ट्रेन थी।इस कारण से सभी स्टेशनों पर यात्रियों की काफी भीड़ लगी हुई थी।पांच घंटे से अधिक विलंब होने के कारण ट्रेन करीब तीन बजे भागलपुर पहुंची।धौनी रेलवे स्टेशन प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में मवेशी आने के कारण ट्रेन को आने में विलंब हुई जिसके कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव