सोमवार तीन केंद्रों पर वैक्सीन शिविर

 बांका (चांदन): चांदन प्रखंड के पीएचसी मुख्यालय,उप स्वास्थ्य केंद्र सुईया औऱ हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर भैरोगंज में सोमवार को  11 बजे से सभी को वैक्सीन दी जाएगी।इसकी जानकारी देते हुए चिकित्सक डां जयकिशोर प्रसाद ने बताया कि 18 से ऊपर के सभी लाभुक अपना ओन लाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।जबकि 45 से ऊपर वाले लाभुक अपना आधार कार्ड लेकर अगर केंद्र आते है तो उन्हें भी वैक्सीन की सुविधा दी जाएगी। जबकि ओन लाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले को भी अपने आधार कार्ड की छायाप्रति लानी होगी।बुखार से ग्रसित व्यक्ति को वैक्सीन नही लेने की सलाह दी जाती है। अब इन जगहों पर वैक्सीन की कोई कमी नही है।आप कभी भी आकर यह सुविधा प्राप्त कर सकते है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post