छापेमारी कर पुलिस ने शराब की भट्टी को किया ध्वस्त

रजौन(बांका):रजौन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुरा केमिकल फैक्ट्री के समीप छापेमारी कर करीब 60 लीटर महुआ शराब बनाने वाले सामग्री सहित कई शराब भट्टी ध्वस्त किए गए है। अवैध शराब बनाने वाले कारोबारी पुलिस को देखकर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि अवैध शराब बनाने वाले की गुप्त सूचना मिली थी इसी सूचना पर एसआई गणेश कुमार सिंह ने दल बल के साथ रायपुरा केमिकल फैक्ट्री के समीप छापेमारी कर करीब 60 लीटर महुआ शराब बनाने वाले सामग्री सहित कई भट्टी को मौके पर ध्वस्त कर दिया गया। मौके से अवैध शराब बनाने वाले फरार मिले।

रिपोर्ट :के आर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post