सकहारा पंचायत के हरतोड़ा गांव के नल जल एवं गली नली योजनाओं की तीन दिन के अंदर जांच कर बीडीओ को रिपोर्ट सौंपने का डीपीआरओ ने दिया आदेश

रजौन(बांका): रजौन प्रखंड सकहारा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर पांच  हरतोड़ा गांव में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के महत्वाकांक्षी नल जल एवं गली गली का काम करीब 28 लाख  रुपये की लागत वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति द्वारा करवाया गया था। नल जल एवं गली नाली योजना में वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति अध्यक्ष सचिव के द्वारा घोर अनियमितता बरती गई थी। इसको लेकर गांव के ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया से लेकर बीडीओ तक कई बार लिखित मौखिक शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं देख ग्रामीणों ने इसकी शिकायत आठ जुलाई को पंचायती राज पदाधिकारी से की है।पंचायती राज पदाधिकारी ने ग्रामीणों के आवेदन को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ को जांच करते हुए तीन दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है।ग्रामीण उत्तम कुमार,दिलीप मंडल,सुभाष मंडल,मिथिलेश कुमार,अजय तांती सहित करीब डेढ़ सौ ग्रामीणों ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को दिए गए आवेदन में कहां है वार्ड नंबर पांच वार्ड सदस्य बद्री मंडल,सचिव प्रेम कुमार ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों,प्रशासनिक अधिकारियों आदि को मेल में लाकर नल जल एवं गली नाली योजना में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती गई है। जिस कारण ग्रामीणों को नल जल का पानी कौन पूछे बनाए गए घटिया  गली नली योजना का भी लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। दिए गए आवेदन में कहा गया है पीसीसी एस्टीमेट के हिसाब से पांच से छह इंच करना था सब जगह दो इंच किया गया है।

बीडीओ राजकुमार पंडित ने बताया कि डीपीआरओ द्वारा जांच रिपोर्ट मिलते ही धरातल पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए जिला को रिपोर्ट समर्पित कर दी जाएगी।

रिपोर्ट: के आर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post