सीएचसी सहित प्रखंड के पांच स्थानों पर 1230 लोगों को लगाई गई वैक्सीन

रजौन(बांका):रविवार को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित चिन्हित दुर्गा मंदिर पुनसिया बाजार,हाई स्कूल नवादा बाजार,हाई स्कूल सिंहनान,हाई स्कूल बामदेव बाजार में शिविर लगाकर 1230 लोगों को वैक्सीन ने लगाई गई।सभी केंद्रों पर वैक्सीन लगाने के बाद 30 मिनट तक डॉक्टर की देखरेख में लाभुकों को रखने के बाद ही जाने दिया जा रहा था।रविवार को दो हजार वैक्सीन का डोज रजौन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंचा था। लेकिन वैक्सीन लेने वालों लोगो की संख्या कम रहने के कारण 1230 लोगों को ही वैक्सीन लग सका। स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित चार चिन्हित जगहों पर शिविर लगाकर 1230 को वैक्सीन लगाई गई है।साथ ही कहा की सोमवार को भी वैक्सीन लगाने का कार्य किया जाएगा।
रिपोर्ट : आर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post