हत्याकांड का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

 हत्या कांड का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

कटोरिया से  अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

कटोरिया पुलिस द्वारा रविवार को जमुई जिला अंतर्गत सिमुलतल्ला थाना क्षेत्र के जगतरायडीह गांव से हत्याकांड के एक फरार नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त जगतरायडीह गांव का नरेश यादव पिता तीतू यादव बताया गया है। गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष नीरज तिवारी एवं महिला थाना बांका की थानाध्यक्ष रीता कुमारी सदलबल शामिल थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति गत चार जून 2018 को थाना क्षेत्र के करडा गांव में हुई तीन नाबालिक सगी बहनों की निर्मम हत्या के मामले में  नामजद अभियुक्त था।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post