जमीन संबंधी विवाद को लेकर थाने में दिया आवेदन

 जमीन संबंधी विवाद को लेकर थाने में दिया आवेदन 

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

कटोरिया थाना क्षेत्र के घोरमारा पंचायत अंतर्गत कागीसार गांव में  रविवार को जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गाली गलौज करने का मामला सामने आया है ।घटना के संबंध में छोटन यादव के पुत्र आनंदी यादव ने कटोरिया थाना में आवेदन देकर गांव के ही उपेंद्र यादव, ममता देवी ,मनिया देवी के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में बताया है कि मैं अपने हिस्से की जमीन पर झोपड़ी बना रहे थे ।इसी दौरान सभी नामजद अभियुक्त आए और बेवजह दबंगई का परिचय देते हुए झोपड़ी बनाने के लिए गाडे गए सभी खुट्टे  को उखाड़ कर फेंक दिया और गाली गलौज करते हुए जान मारने पर उतारू हो गया ।जब हमने इस घटना का कारण पूछा तो बोला तुम्हारा जमीन नहीं है जब हमने जमीन का बटवारा का कागज नामजद अभियुक्तों को दिखाया तो बोला की ये बटवारा का मान हम नहीं देंगे यह जमीन इजमाल है फिर से बटवारा होगा अगर इस जमीन पर झोपडी बनाया तो पूरे परिवार को जान से मार कर फेक देंगे। इस घटना को लेकर पूरा परिवार दहशत में है फिलहाल कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post