दबंगों द्वारा जमीन पर कब्जा कर जान मारने की दी धमकी थाने में दिया आवेदन
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया थाना क्षेत्र के भोडसार भेलवा पंचायत अंतर्गत तेतरिया गांव में दबंगों द्वारा जमीन को कब्जा कर जान मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में संजय यादव की पत्नी पिंकी देवी ने कटोरिया थाना में आवेदन देकर चचेरा भैंसूर कुमेश्वर यादव, सुखदेव यादव के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई। दिए गए आवेदन में बताया है कि मेरा तीन ससुर था जानकी यादव, झगरु यादव एवं जालेश्वर यादव तीनों के बीच बंटवारा गांव के पंचों एवं पंचायत के मुखिया द्वारा पंचायती कर बटवारा कर दिया था। सभी अपने अपने हिस्से की जमीन पर काबिल है ।लेकिन मेरा चचेरा भेसूर कुमेश्वर यादव एवं सुखदेव यादव मेरे जमीन को जबरन कब्जा कर लिया हें। जब मैंने नामजद अभियुक्तों बताया कि मेरी जमीन को क्यों कब्जा किया है तो बोला तुम्हारा जमीन यहां नहीं है तुम को जमीन नहीं देंगे तुम्हारे पूरे परिवार को जान मार कर फेंक देंगे और थाना में एक लाख दे करके मामला सलट लेंगे तुमको जहां जाना है जाओ जिस बाप के यहां जाना है जाओ तुम्हें नहीं हिस्सा देंगे ।इस घटना को लेकर बराबर नामजद अभियुक्तों द्वारा तलवार कुल्हाड़ी निकालकर मारने के लिए दौड़ता है हम लोग बहूंत ही गरीब तबके का आदमी है ।इसलिए उसका विरोध नहीं कर पाता हें। घटना के संबंध में जब स्थानीय मुखिया पप्पू यादव को हम लोगों ने घटना की जानकारी दी तो पप्पू यादव भी घटनास्थल पर आकर उसको समझाने बुझाने का काम किया लेकिन उल्टे ही मुखिया जी को गाली गलौज कर के भगा दिया ।लाचार होकर हम लोग लाचार होकर थाने में आवेदन दिया है ।अगर इस घटना के संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो मेरे पूरे परिवार को जान मार कर फेंक देंगे । इस घटना को लेकर पूरे परिवार दहशत में है फिलहाल कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर लही हें
