कटोरिया थाना में कराया गया गुंडा परेड
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
एसपी अरविन्द कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार कटोरिया थाना परिसर में रविवार को गुंडा पंजी में दर्ज लोगों का परेड कराया गया। मौके पर कटोरिया थानाध्यक्ष नीरज तिवारी ने सभी लोगों की हाजिरी लगवाई। इस दौरान गुंडा परेड में शामिल होने आए सभी लोगों की हाजिरी लेकर उनके बारे में तहकीकात की गई। पंजी में दर्ज सभी लोगों को थाने में हाजिर होने के लिए नोटिस भेजा गया था। थानाध्यक्ष ने सभी को अपने आचरण व व्यवहार में सुधार लाकर सामाजिक सरोकार में हाथ बंटाने तथा समाज में सब के साथ मिलजुलकर रहने की हिदायत दी गयी। साथ ही किसी भी प्रकार के आपराधिक या असामाजिक गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर जेल भेजे जाने की भी चेतावनी दी।