कटोरिया पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार ।
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
पुलिस कप्तान अरविंद कुमार गुप्ता एवं बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद्र सिंह के निर्देश पर समकालीन अभियान के तहत बीते रात्रि कटोरिया थाना क्षेत्र के हिरणा गांव के फरार वारंटी नुमणि यादव के पुत्र रविन्द्र माहथा को गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया। गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व कटोरिया थानाध्यक्ष निरज तिवारी ,अवर निरीक्षक शंभु नाथ यादव, ,पुलिस जवानों के साथ छापामारी दल में शामिल थे ।थाना अध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने बराबर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो रहा था । गुप्त सूचना के आधार पर रविवार रात्रि को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई से वारंटी ओं में हड़कंप मचा हुआ है।