रजौन के 73 शिक्षकों का सेवा पुस्तिका पर डीपीओ स्थापना का हस्ताक्षर नहीं होने को लेकर बैठक

रजौन,(बांका): रजौन प्रखंड के प्रखंड एवं पंचायत नियोजित शिक्षकों सेवा पुस्तिका बकाया अंतर वेतन संधारण के लिए डीपीओ स्थापना बांका को तत्कालीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा 16 नवंबर 2019 को 73 शिक्षकों का उपलब्ध कराया गया था। शिक्षा डीपीओ स्थापना का स्थानांतरण सहित अन्य कारणों से इन सभी 73 प्रखंड एवं पंचायत शिक्षकों का सेवा पुस्तिका पर हस्ताक्षर नहीं हो सका है।इसको लेकर मुख्य सड़क मार्ग स्थित कुटिया परिसर में सोमवार को जिला प्राथमिक शिक्षक संघ जिला प्रतिनिधि राजीव रंजन की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक के क्रम में शिक्षक संघ के नेता वरुण कुमार ने बताया कि बकाया अंतर वेतन को लेकर सेवा पुस्तिका को रजौन के तत्कालीन बीईओ द्वारा शिक्षा डीपीओ स्थापना का सेवा पुस्तिका पर हस्ताक्षर करने के लिए प्रथम फेज में 120 एवं दूसरे फेज में 73 प्रखंड एवं पंचायत नियोजित शिक्षकों का उपलब्ध कराई गई थी। इसमें से प्रथम फेज में 120 प्रखंड एवं पंचायत नियोजित शिक्षकों का डीपीओ स्थापना का हस्ताक्षर के उपरांत सेवा पुस्तिका रजौन बीआरसी को उपलब्ध करा दिया गया था। दूसरे फेज में 73 प्रखंड एवं पंचायत शिक्षकों का उपलब्ध कराए गए सेवा पुस्तिका यूं ही डीपीओ स्थापना कार्यालय में धूल फांक रहा है। दूसरे फेज में भेजे गए 73 शिक्षकों का सेवा पुस्तिका पर हस्ताक्षर डीपीओ स्थापना का अब तक नहीं हो सकने की स्थिति में इन शिक्षकों में बेचैनी बढ़ गई है।शिक्षक संघ के नेता अजय अकेला ने बताया 73 प्रखंड एवं पंचायत नियोजित शिक्षकों का तत्कालीन बीईओ द्वारा कार्यालय पत्रांक 382 दिनांक 16 नवंबर 2019 को सेवा पुस्तिका पर डीपीओ स्थापना का हस्ताक्षर के लिए उपलब्ध कराई गई थी। बैठक में शिक्षक अजय कुमार अकेला, वरुण कुमार,राजीव कुमार ब्रह्मदेव हरिजन,सुबीत दास कल्पनाकुमारी,लवली,बेबी,रीता भारती ,रणबीर कुमार सिंह, सर्वेश कुमार सुमन,पूनम,नूरी कुमारी पूनम कपूर, राजेश कुमार यादव, सीता कुमारी,मिथिलेश कुमार पासवान सहित सभी 73 सेवा पुस्तिका पर हस्ताक्षर से वंचित शिक्षक उपस्थित थे। बैठक के उपरांत शिक्षक संघ के नेताओं ने बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी जिला प्राथमिक शिक्षक संघ प्रधान सचिव घनश्याम यादव को अवगत कराने का निर्णय लिया गया है।

रिपोर्ट: के आर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post