रजौन(बांका): सावन मास के पहले सोमवार को लेकर प्रखंड के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के पूजन-अर्चना के साथ-साथ जलाभिषेक किए। मुख्य सड़क मार्ग स्थित कुटिया परिसर के शिवालय सहित अन्य शिवालयों में शिवलिंग पर युवतियों महिलाओं एवं पुरुषों को पूजन अर्चना के साथ जलाभिषेक कर रहे थे। पंडित फनीभूषण पाठक ने बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर शिवालय का जब पट बंद है। इस स्थिति में सावन मास में श्रद्धालुओं को शिव की आराधना पूजन एवं जलाभिषेक घर आंगन में पूजा करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा यही कारण है खैरा डेहरी का अति प्राचीन मंदिर में सरकारी पूजन उपरांत मंदिर का पट आम जनों के लिए बंद कर दिया गया है।सावन मास में मंदिर में जलाभिषेक करते हुए वैश्विक महामारी को देखते हुए श्रद्धालुओं को हर हाल में घर में पूजा अर्चना करने के लिए कहा है।सावन मास में श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा अर्चना के लिए धनकुंडनाथ धाम,ज्येष्ठगौरनाथ धाम,रजौन थाना स्थित राजवनेश्वर नाथ धाम सहित ग्रामीण इलाके के खिड्डी,बामदेव,उपरामा,परघड़ी,पिपराडीह,आसमानीचक मुख्य सड़क मार्ग पुनसिया बाजार चौक,बनगांव,जगन्नाथपुर,नरीपा, रामपुर,झा टोला झिकटा सहित अन्य प्रखंड के शिवालयों में पूजा-अर्चन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ पहली सोमवारी को ही अच्छी देखी गई।
रिपोर्ट :केआर राव