रजौन(बांका): शादी की नियत से राजावर पंचायत अंतर्गत बाभनकोरामा गांव के नरेश महतो का पुत्र पूरण कुमार ने श्यामपुर गांव के एक युवती को आठ माह पूर्व अपहरण कर अहमदाबाद लेकर चला गया था।थाने में लड़की के पिता ने मामला दर्ज कराई थी। दर्ज मामले में पूरण कुमार के विरुद्ध अपहरण से संबंधित मामला दर्ज कराई थी। पूरण कुमार को अपहृत लड़की के साथ घर वापसी पर गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने लड़के के घर से लड़का एवं लड़की दोनों को बरामद करते हुए सोमवार को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए भेजा गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि अपहृत लड़की द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत कोर्ट में दिए गए बयान के अनुरूप कोर्ट के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि अपहृत बरामद लड़की वर्तमान में गर्भवती भी है।
रिपोर्ट :के आर राव