रजौन(बांका): रजौन उत्तरी मंडल भाजपा महामंत्री उत्तम सिंह ने सोमवार को नव पदस्थापित बीडीओ राजकुमार पंडित एवं सीओ मु. मोइनुद्दीन से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया है। मंडल महामंत्री ने बीडीओ राजकुमार पंडित से मुलाकात कर सकहारा पंचायत के वार्ड नंबर पांच में वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति द्वारा व्यापक पैमाने पर नल जल एवं गली नली में बरती गई अनियमितता की जानकारी देते हुए स्वयं धरातल पर पहुंचकर जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।बीड़ीओ ने आस्वस्त करते हुए कहा है कि निश्चित तौर पर जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य दिलीप दास मुख्य रूप से उपस्थित थे।
रिपोर्ट: के आर राव