रजौन(बांका):प्रखंड क्षेत्रों में एक बार फिर से वैक्सीन लेने वालों की संख्या में कमी आने लगी है। सोमवार को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित चिन्हित कठरंग गांव में शिविर लगाई गई थी लेकिन 280 लोगों ने ही पहुंचकर वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन लगवाने के बाद 30 मिनट तक लाभुकों को डॉक्टर के देखरेख में रखने के बाद ही जाने दिया जा रहा था। वैक्सीन लगवाने वालों लोगो की संख्या कम रहने के कारण समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित लगाए गए शिविर में वैक्सीन का डोज बहुत बच ही गया। एक समय वैक्सीन की कमी रहने के कारण सभी को वैक्सीन नहीं मिल पा रहा था।लेकिन अब वैक्सीन का डोज ज्यादा रहने के बाद वैक्सीन लेने वालों लोगो की संख्या ही कम पहुंच रही है। स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि सोमवार को मात्र 280 लोग ही वैक्सीन लेने के लिए पहुंचे थे।
रिपोर्ट :के आर राव